शेयर मंथन में खोजें

जिंदल स्टील (Jindal Steel) के शेयर भाव में करीब 3% की गिरावट

आज जिंदल स्टील (Jindal Steel) के शेयर भाव में करीब 3% की गिरावट देखने को मिल रही है।

जिंदल स्टील ने बुधवार को अपने स्टील कारोबार के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में सुधांशु सराफ (Sudhanshu Saraf) की नियुक्ति की घोषणा की। नौशाद अख्तर अंसारी (Naushad Akhter Ansari) को संयुक्त प्रबंध निदेशक बनाये जाने के एक दिन बाद कंपनी ने सराफ की नियुक्ति का ऐलान किया है।
अपने नये पद पर सुधांशु सराफ कंपनी के वार्षिक 1.06 करोड़ टन क्षमता वाले स्टील कारोबार का घरेलू और अंतरराष्ट्रीय संचालन संभालेंगे। जिंदल स्टील का स्टील व्यवसाय अंगुल (ओडिशा), रायगढ़ (छत्तीसगढ़), पतरातू (झारखंड) और सोहर (ओमान) में फैला है। सराफ पर जिंदल स्टील के खनन कारोबार की भी जिम्मेदारी होगी, जो तेन्सा (ओडिशा) और विदेशों में ऑस्ट्रेलिया, मोजाम्बिक और दक्षिण अफ्रीका में फैला है।
बता दें कि सराफ पिछले तीन साल से जिंदल स्टील में सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं। वह बनारस प्रौद्योगिकी संस्थान, हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं।
उधर बीएसई में जिदल स्टील का शेयर 158.05 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 157.70 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका सर्वाधिक भाव भी है। यानी यह शेयर अभी तक हरे निशान में नहीं आ पाया है। करीब पौने 11 बजे यह 4.25 रुपये या 2.75% की कमजोरी के साथ 153.70 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 14,877.34 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख