शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) के शेयर भाव में 5.5% से ज्यादा की जोरदार उछाल

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता विप्रो (Wipro) के शेयर में 5.5% से ज्यादा मजबूती देखने को मिल रही है।

दरअसल 17-18 जनवरी को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों पर विचार और घोषणा की जायेगी। गौरतलब है कि उसी बैठक में बोनस शेयर (Bonus Share) जारी करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जायेगा।
आईटी कंपनियाँ इस समय चर्चा में हैं। इससे पहले इन्फोसिस ने इक्विटी शेयर वापस खरीदने का ऐलान किया है। बीते शुक्रवार को इन्फोसिस के निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में शेयर बायबैक (Share Buback) प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इन्फोसिस करीब 8,260 करोड़ रुपये में 800 रुपये प्रति शेयर की दर से अधिकतम 10.325 करोड़ शेयर खरीदेगी, जो इसकी कुल चुकता पूँजी के 2.36% के बराबर हैं।
बता दें कि यह इन्फोसिस का दूसरा बायबैक ऑफर होगा। इससे पहले पिछले साल कंपनी ने करीब 13,000 करोड़ रुपये में 1,150 रुपये के भाव पर शेयरों की वापस खरीदारी की थी। पिछले दो सालों में कई बड़ी आईटी कंपनियों ने शेयर बायबैक का ऐलान किया है, जिनमें विप्रो भी शामिल है।
बीएसई में विप्रो का शेयर 313.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 319.50 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 332.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब 12 बजे यह 18.25 रुपये या 5.82% की बढ़त के साथ 331.60 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख