शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : यस बैंक, फाइजर, इंटरग्लोब एविएशन, रिलायंस पावर और बजाज फाइनेंस

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें यस बैंक, फाइजर, इंटरग्लोब एविएशन, रिलायंस पावर और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - मारुति सुजुकी, लार्सन ऐंड टुब्रो, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, नीलकमल, सीडीएसएल, वक्रांगी, वी2 रिटेल, श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस, किर्लोस्कर ऑयल, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल, डीएचएफएल और गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स
इंटरग्लोब एविएशन - एयरलाइन ने 24 जनवरी 2019 से रोनोजॉय दत्ता को सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की।
यस बैंक - बैंक ने अतिरिक्त निदेशक के रूप में महेश्वर साहू और अनिल जग्गिया को नियुक्ति किया।
भारती इंफ्राटेल - कंपनी ने प्रकुल कौशिव को गैर-कार्यकारी, अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया।
दीपक फर्टिलाइजर्स - कंपनी ने स्पष्ट किया कि कंपनी या इसकी किसी सहायक कंपनी द्वारा देय तिथि के अनुसार कोई वाणिज्यिक पत्र बकाया नहीं हैं।
फाइजर - फाइजर का तिमाही मुनाफा 51.3% की बढ़ोतरी के साथ 131.9 करोड़ रुपये रहा।
सनटेक रियल्टी - तिमाही मुनाफा 16.2% घट कर 49 करोड़ रुपये रह गया।
एम्फैसिस - तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 2.6% बढ़ कर 278 करोड़ रुपये रहा।
रिलायंस पावर - रिलायंस पावरका मुनाफा 32.2% घट कर 189.3 करोड़ रुपये रहा।
बजाज फाइनेंस - दिसंबर तिमाही के परिणाम घोषित करने के लिए बोर्ड 29 जनवरी 2019 को बैठक करेगा।
ज्योति लैब्स - तिमाही मुनाफा 30% की बढ़ोतरी के साथ 48 करोड़ रुपये रहा। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख