शेयर मंथन में खोजें

लगातार दूसरे दिन 10% बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ एचईजी (HEG) का शेयर

ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड निर्माता एचईजी (HEG) का शेयर आज लगातार दूसरे दिन 10% की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ।

कल एचईजी ने शेयरों की वापस खरीद के लिए 09 फरवरी को बतौर रिकॉर्ड तिथि घोषित किया था। एचईजी अपने बायबैक ऑफर में 13,63,636 इक्विटी शेयर वापस खरीदने जा रही है, जो इसकी कुल चुकता पूँजी के 3.41% के बराबर हैं। एचईजी 5,500 रुपये प्रति शेयर की दर से शेयरों की वापस खरीद अधिकतम 750 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
बता दें कि ब्रोकिंग फर्म एयूएम कैपिटल (AUM Capital) ने एचईजी के बायबैक में हिस्सा लेने की सलाह दी हुई है। बायबैक में हिस्सा लेने के लिए निवेशकों के पास रिकॉर्ड तिथि पर शेयर होना जरूरी है।
1973 में शुरू हुई एचईजी के बायबैक में हिस्सा लेने के लिए एयूएम कैपिटल ने तर्क दिया था कि इसके पास दुनिया में सबसे बड़ा एकीकृत ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड संयंत्रों में से एक है। एचईजी अपना करीब 70% उत्पादन विश्व के 30 से अधिक देशों में निर्यात करती है। वहीं इसने अपनी बिजली की माँग को पूरा करने के लिए 77 मेगावाट क्षमता का एक विद्युत संयंत्र भी स्थापित किया है। दरअसल ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड के उत्पादन में बिजली एक प्रमुख उत्पाद है।
बीएसई में एचईजी का शेयर 2,171.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 2,330.00 रुपये पर खुला। करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 2,388.20 रुपये के स्तर पर पहुँच गया, जो इसका दैनिक ऊपरी सर्किट था। अंत में यह 217.10 रुपये या 10% की मजबूती के साथ 2,388.20 रुपये के भाव पर ही बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में एचईजी के शेयर का शिखर 4,950.00 रुपये और निचला स्तर 1,974.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख