शेयर मंथन में खोजें

एलऐंडटी फाइनेंस (L&T Finance) ने बेचे अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनियों के शेयर

खबरों के अनुसार एलऐंडटी फाइनेंस (L&T Finance) ने गुरुवार को अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (Anil Dhirubhai Ambani Group) या एडीएजी की कंपनियों के शेयर बेच दिये हैं।

एनएसई के आँकड़ों के अनुसार एलऐंडटी फाइनेंस ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) या आरकॉम के 5.14 रुपये की दर से 2 करोड़ शेयर, 123.89 रुपये प्रति के भाव पर रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के 77.87 लाख शेयर, रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) के 49 लाख शेयरों को 120.98 रुपये के भाव पर और रिलायंस पावर (Reliance Power) के 6.25 करोड़ शेयरों को 10.8 रुपये प्रति के भाव पर बेच दिया।
गौरतलब है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस की दिवालिया याचिका दायर करने की घोषणा के बाद से एडीएजी की कंपनियों के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में भारी बिकवाली देखी गयी है। गुरुवार को भी रिलायंस कम्युकेशंस का शेयर 5.3%, रिलायंस पावर का शेयर करीब 22%, रिलायंस कैपिटल का शेयर 19% और रिलायंस इन्फ्रा का शेयर 28% की कमजोरी के साथ बंद हुआ था।
इस बीच खबर यह भी है कि रिलायंस कैपिटल, निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस के साथ बनी संयुक्त उद्यम कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच सकती है।
एडीएजी की कंपनियों के शेयर बेचने की खबर से एलऐंडटी फाइनेंस को आज कोई लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। बीएसई में एलऐंडटी फाइनेंस का शेयर 135.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 133.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 128.50 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब 11.40 बजे कंपनी के शेयरों में 6.40 रुपये या 4.72% की कमजोरी के साथ 129.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख