शीर्ष उद्योग संगठनों ने की जीएसटी की राह की अड़चनें दूर करने की अपील
अखिल भारतीय व्यापार परिसंघ के जरिये फिक्की, सीआईआई, एसोचैम और पीएचडीसीसीआई समेत पूरे भारतीय उद्योग जगत ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू कराने के उद्देश्य से सभी राजनीतिक दलों से लंबे समय से लटके संविधान संशोधन विधेयक को संसद के चालू सत्र में पारित किये जाने के लिए एक स्वर में स्पष्ट अपील की है ताकि खेल बदलने वाले कर सुधार उपायों को जल्द से जल्द अमल में लाया जा सके।