शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्यूपिन (Lupin) और बीपीसीएल (BPCL) खरीदें: आनंद राठी सिक्योरिटीज (Anand Rathi Securities)

आनंद राठी सिक्योरिटीज (Anand Rathi Securities) ने निफ्टी में आज के कारोबार के लिए 6,240 और 6,250 के स्तरों को महत्वपूर्ण माना है। साथ ही इसने ल्यूपिन (Lupin) और बीपीसीएल (BPCL) में खरीदारी की राय दी है।

कल लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में निफ्टी फ्यूचर में तेजी दर्ज की गयी। आनंद राठी सिक्योरिटीज का मानना है कि आज यदि निफ्टी फ्यूचर 6,250 के ऊपर बने रहने में कामयाब रहता है तो सकारात्मक चाल इसे 6,300-6,320 की ओर ले जा सकती है। नीचे की ओर यदि यह 6,240 को पार करने में नाकामयाब होता है तो ऐसे में यह 6,180 की ओर फिसल सकता है। पुट ऑप्शन की बात करें तो सबसे अधिक खुले सौदे 6,000 पुट पर और फिर 6,100 पुट पर हैं। कॉल ऑप्शन में सबसे अधिक खुले सौदे 6,500 कॉल और फिर 6,300 कॉल पर हैं। आनंद राठी सिक्योरिटीज के अनुसार आज बैंक निफ्टी यदि 11,200 के ऊपर बना रहता है तो खरीदारी का रुझान इसे 11,500-11,600 की ओर ले जा सकता है।  

ल्यूपिन (Lupin) खरीदें

कारोबारी 920 के लक्ष्य के साथ इसे 875-880 के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 860 रुपये का रखें।

बीपीसीएल (BPCL) खरीदें

यदि यह 345 के ऊपर टिकता है तो इसमें ऊपर की दिशा में तेज चाल आ सकती है। कारोबारी इसे 361 के लक्ष्य के साथ 339-343 के दायरे में खरीद सकते हैं। घाटा काटने का स्तर 331 रुपये का रखें। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख