निफ्टी में बदलाव- डीएलएफ, जेएसपीएल की जगह आइडिया सेल्युलर, यस बैंक होंगे शामिल
पचास शेयरों के सूचकांक निफ्टी की सूची से डीएलएफ (DLF Ltd) और जेएसपीएल (Jindal Steel & Power Ltd) बाहर होंगे, जबकि इन शेयरों का स्थान आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) और यस बैंक (Yes Bank) लेंगे।


महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की 2014-15 की तीसरी तिमाही में बिक्री आईसीआईसीआई डायरेक्ट के अनुमानों के मुताबिक रही है, हालाँकि इस दौरान कंपनी का एबिटा मार्जिन इसके अनुमानों से कम रहा है।
शुक्रवार को शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली, जिससे बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 29,000 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा।
मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज के मुताबिक कंपनी के नतीजे उसके अनुमानों से कमजोर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में माँग में सुस्ती और किसी बड़ी योजना के शुरू नहीं होने का असर कंपनी की तीसरी तिमाही के नतीजों पर देखने को मिला है।
