शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) : गुजरात संयंत्र में कामकाज शुरू

ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) की गुजरात स्थित संयंत्र में संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है।  

गौरतलब है कि कंपनी के गुजरात के विलायत स्थित ग्रीनफील्ड विस्कोस स्टेपल फाइबर (Greenfield Viscos Staple Fiber) संयंत्र सितंबर में आयी बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया था। बाढ़ के कारण कंपनी के केमिकल्स संयंत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित हो गयी थी, जिसे ठीक कर दिया गया है। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.95% की बढ़त के साथ 2719.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!