शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निवेशकों के 49,100 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश : सेबी (SEBI)

बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने अवैध योजनाओं के जरिये निवेशकों से पैसे ठगने के मामले में पीएसीएल (PACL) के खिलाफ शिकंजा कसा है।

सेबी ने रियल एस्टेट कंपनी पीएसीएल (PACL) यानी पर्ल्स एग्रोटेक कॉर्पोरेशन (Perals Agrotech Corporation) पर निवेशकों से गलत तरीके से पैसा जुटाने के मामले में उसे तीन महीने के भीतर निवेशकों के 49,100 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि सहारा (SAHARA) के बाद निवेशकों से पैसे जुटा कर ठगी करने का यह अब तक का सबसे बड़ा मामला माना जा रहा है। यह राशि सहारा समूह द्वारा जुटायी गयी राशि से दोगुनी है। 

सेबी ने कंपनी को अपनी सामूहिक निवेश योजनाओं (CIS) को तुरंत बंद करने का भी आदेश दिया है। 

खबर है कि कंपनी ने सीआईएस के जरिये निवेशकों से 50 हजार करोड़ रुपये जुटाये हैं। इसे अब तक का सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा माना जा रहा है। सेबी के मुताबिक यदि पीएसीएल 1 अप्रैल 2012 से 24 फरवरी 2013 के बीच के फंड का विस्तृत ब्यौरा देती तो यह राशि बढ़ सकती थी। 

हालाँकि पीएसीएल ने सेबी के फैसले के खिलाफ सैट (SAT) में अपील करने का फैसला किया है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख