शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने की टिक प्रो की शुरुआत

रिलायंस कैपिटल के ब्रोकिंग और वितरण आर्म रिलायंस सिक्योरिटीज ने भारत की पहली मोबाइल आधिरित विकल्प कारोबार एप्लीकेशन टिक प्रो की शुरुआत की है।

अपने आप में पहली मोबाइल एप्लीकेशन बाजार के ट्रेंड को पहचानने के लिए वास्तविक समय के बाजार डेटा स्कैनर की सुविधा देता है और रोबो-एनालिटिक्स और उन्नत तकनीकी चार्ट का इस्तमाल कर सही विकल्प रणनीतियों को चुनने में मदद करता है। टिक प्रो जो 20 लाइव रोबो-एनालिटिक्स का उपयोग करता है। यह देश का पहला मोबाइल आधारित एप्लीकेशन है जो वास्तविक समय बाजार स्कैनर और व्यापारियों द्वारा वर्तमान में की गयी एक्सैल शीट की गणना को समाप्त कर देता है। यह एप्लीकेशन मोबाइल पर नयी तकनीकी चार्ट के समर्थन और वास्तविक समय बाजार नवीनीकरण के साथ निफ्टी,बैंक निफ्टी और अन्य सूचकांकों के लिए बाजार की प्रक्रियाओं पर नजर रखता है। बीएसई में रिलायंस कैपिटल के शेयर आज गुरुवार को 399 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 403.35 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 388.80 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.44 बजे कंपनी के शेयर 7.55 रुपये या 1.89% की गिरावट के साथ 392.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख