शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने ऐसे जुटाये 2,500 करोड़ रुपये

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने बीएसई को 2,500 करोड़ रुपये जुटाने की जानकारी दी है।

बैंक ने यह राशि 10 लाख रुपये प्रति वाले 25,000 गैर-परिवर्तनीय, लगातार, अधनिस्थ, असुरक्षित डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित कर के जुटायी है, जिन पर वार्षिक कूपन दर 8.39% है।
बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर मंगलवार के 261.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले सपाट इसी स्तर पर खुला और 264.75 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2.30 बजे यह 1.25 रुपये या 0.48% की हल्की गिरावट के साथ 260.05 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में बैंक के शेयर का उच्च स्तर 271.55 रुपये और निचला स्तर 148.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!