शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) को हुआ 4,975 करोड़ रुपये का मुनाफा

ओएनजीसी (ONGC) ने वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में हुए 4,681.4 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले इस साल की समान तिमाही में कंपनी को 4,975 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। हालांकि ओएनजीसी की आमदनी 21,698.5 करोड़ रुपये से घट कर 19,578.6 करोड़ रुपये रह गयी। इस तरह कंपनी के लाभ में 6% की बढ़त और आमदनी में 9.76% की कमी आयी है।
बीएसई में ओएनजीसी का शेयर बुधवार के 1,059.00 रुपये के बंद स्तर मुकाबले आज मामूली बढ़त के 1,060.00 रुपये पर खुला और 1,084.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर आज इसका निचला स्तर 1,032.40 रुपये रहा है। कारोबार के आखरी मिनटों में एबीबी इंडिया के शेयर में 14.00 रुपये या 1.32% की बढ़त के साथ 1,073.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी