शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

35.11% घटा लक्ष्मी मिल्स (Lakshmi Mills) का शुद्ध मुनाफा, शेयर हुआ कमजोर

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले में चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में लक्ष्मी मिल्स (Lakshmi Mills) के मुनाफे में 35.11% की गिरावट आयी है।

कंपनी का मुनाफा 1.68 करोड़ रुपये से घट कर 1.09 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि इस अवधि में कंपनी की कुल आमदनी 45.31 करोड़ रुपये से 23.28% बढ़ कर 55.86 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में लक्ष्मी मिल्स का शेयर गुरुवार के 2,550.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की मजबूती के साथ 2,555.00 रुपये पर खुला। करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 2,500 रुपये के स्तर तक गिर गया। करीब 12.50 बजे भी इसमें 50.85 रुपये या 1.99% की कमजोरी के साथ 2,500 रुपये पर ही सौदे हो रहे हैं। (04 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!