शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने किया सब्सक्रिप्शन समझौता

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने भारतीय मोबाइल फोन आधारित भुगतान प्रणाली और डिजिटल वॉलेट कंपनी वन मोबीक्विक सिस्टम के साथ सब्सक्रिप्शन समझौता किया है।

बजाज फाइनेंस ने यह करार परिवर्तनीय वरीयता शेयरों के अधिग्रहण के लिए किया है, जिससे गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी के पास वन मोबीक्विक की 10% हिस्सेदारी होगी। इस करार का मूल्य 225 करोड़ रुपये है। इसके बाद आज बजाज फाइनेंस के शेयर में बढ़त का रुख देखने को मिला है। बीएसई में कंपनी का शेयर सपाट 1,706.25 रुपये पर खुला। करीब 2 बजे कंपनी के शेयर में 11.95 रुपये या 0.70% की मजबूती के साथ 1,718.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!