शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का मुनाफा रहा 20.1% बढ़त के साथ 4,642.6 करोड़ रुपये

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का शुद्ध लाभ 20.1% की बढ़त के साथ 4,642.6 करोड़ रुपये रहा।

वहीं पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में बैंक ने 3,865.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया था। लाभ में बढ़ोतरी एचडीएफसी की कुल आमदनी में वृद्धि से हुई, जो इस दौरान 20,748.3 करोड़ रुपये से 17.84% अधिक 24,450.4 करोड़ रुपये रही। इनमें शुद्ध ब्याज 8,309.1 करोड़ रुपये से 24.1% बढ़ कर 10,314.3 करोड़ रुपये, ऑपरेटिंग व्यय 18.4% अधिक 5,732.2 करोड़ रुपये, कुल जमाएँ 10.1% बढ़ कर 6,990.26 करोड़ रुपये और कुल एडवांसेंज 27.5% अधिक 6,31,215 करोड़ रुपये के हो गये।
दूसरी ओर बीएसई में एचडीएफसी बैंक के शेयर ने 1,931.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,935.00 रुपये पर शुरुआत की। 1,957.85 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद यह करीब पौने 1 बजे 12.50 रुपये या 0.65% की तेजी के साथ 1,944.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!