शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) के मुनाफे में 29.4% गिरावट, शेयर फिसला

साल दर साल आधार पर 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) के शुद्ध लाभ में 29.4% की गिरावट आयी है।

2017 की समान अवधि में 791.74 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 558.74 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त किया। इसी बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी में भी गिरावट आयी, जो कि 4,226.76 करोड़ रुपये से 9.5% घट कर 3,608.46 करोड़ रुपये रह गयी। इसके साथ ही कंपनी का तिमाही एबिटा वार्षिक आधार पर 18.7% की गिरावट के साथ 796.19 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 251 आधार अंकों घट कर 22.1% रह गया।
अन्य खर्चों में वृद्धि और बिक्री कम होने के कारण कंपनी के मुनाफे में गिरावट आयी। वहीं उच्च कर दर और अन्य आय में गिरावट का भी नतीजों पर प्रतिकूल असर पड़ा।
कमजोर नतीजों से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में गिरावट आयी है। बीएसई में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 122.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 118.50 रुपये पर खुला। 12 बजे के करीब यह 4.60 रुपये या 3.74% की कमजोरी के साथ 118.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!