बजाज ऑटो खरीदें और एलआईसी हाउसिंग बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज सोमवार के कारोबार में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) में खरीदारी और एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) में बिकवाली की सलाह दी है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज सोमवार के कारोबार में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) में खरीदारी और एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) में बिकवाली की सलाह दी है।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें ऐक्सिस बैंक, इंडियन ऑयल, अशोक बिल्डकॉन, एस्कॉर्ट्स और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं।
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है।
शुक्रवार को आईटी सेवा प्रदाता कंपनी एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज (NIIT Technologies) की शेयर आवंटन की समिति की बैठक हुई।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 20 आधार अंकों तक वृद्धि कर दी है।
एस्सेल प्रोपैक (Essel Propack) 50 करोड़ रुपये की धनराशि जुटायेगी।
खबरों के अनुसार यूनिपार्ट्स इंडिया (Uniparts India) ने आईपीओ (IPO) इश्यू लाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आवेदन किया है।
मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में वर्षा होने की संभावना है।
कृषि मशीनरी और निर्माण उपकरण निर्माता एस्कॉर्ट्स (Escorts) ने अपने आरटी (Rough Terrain) क्रेन कारोबार को बेचने के लिए व्यापार हस्तांतरण समझौता किया है।
इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में कोई बदलाव नहीं किया है।
खबरों के अनुसार आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (ICICI Prudential Mutual Fund) 19 दिसंबर से अपनी सबसे बड़ी योजना आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बैलेंस्ड एडवांटेज फंड (ICICI Prudential Balanced Advantage Fund) के मासिक लाभांश विकल्प में अतिरिक्त निवेश रोकने जा रहा है।
वैश्विक तेल बाजार में तेजी लाने के उद्देश्य से, पेट्रोलियम निर्यात करने वाले देशों (ओपेक) के संगठन के सदस्य देशों और शुक्रवार को इसके सहयोगियों ने कच्चे तेल के उत्पादन को प्रति दिन 1.2 मिलियन बैरल से घटाये जाने का फैसला किया।
नवंबर के अंत तक म्यूचुअल फंड के एसेट में जोरदार उछाल देखा गया है।
प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की निर्माण इकाई को 2,547 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।
शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की गयी, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गयी।
सरकार ने कृष्णमृर्ति सुब्रमण्यम को मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है।