मैरिको र्और डिश टीवी खरीदें : आनंद राठी
आनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने आज सोमवार 04 जुलाई को अपनी तकनीकी रिपोर्ट में मैरिको (Marico) और डिश टीवी (Dish TV) के शेयरों में खरीदारी करने की सलाह दी है।
आनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने आज सोमवार 04 जुलाई को अपनी तकनीकी रिपोर्ट में मैरिको (Marico) और डिश टीवी (Dish TV) के शेयरों में खरीदारी करने की सलाह दी है।

आनंद राठी सिक्योरिटीज ने आज वायदा कारोबार पर अपनी दैनिक रिपोर्ट में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) के शेयर खरीदने और टाटा कंसल्टेंसी (Tata Consultancy) के शेयर बेचने की सलाह दी है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज सोमवार 04 जुलाई के एकदिनी फ्यूचर कारोबार के लिए यस बैंक (Yes Bank) में खरीदारी और वोल्टास (Voltas) में बिकवाली की सलाह दी है।
सोमवार के कारोबार में खबरों की वजह से जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा मोटर्स, लार्सन ऐंड टुब्रो, कोल इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और फ्यूचर कंज्यूमर एंटरप्राइजेज शामिल हैं।
ओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार को एकदिनी कारोबार के लिए कैपिटल फर्स्ट (Capital First), महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial), इंडियन ऑयल (Indian Oil), थॉमस कुक (Thomas Cook) और ईआईडी पैरी (EID Parry) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है।
स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) ने इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।
महिंद्रा सीआईई (Mahindra CIE) की चुकता पूँजी 3,23,57,03,240 रुपये से बढ़ कर 3,23,58,55,480 रुपये हो गयी है।
सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) 4,300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है।
इंडियन होटल्स (Indian Hotels) की सहायक कंपनी सैम्सरा प्रॉपर्टीज ने 51,75,000 क्लास ‘ए’ कॉमन शेयर बेच दिये हैं।
शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय ने रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक (Unitech) पर दिल्ली से सटे नोएडा में ग्राहकों को फ्लैट समय पर न देने के कारण 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
स्नोमैन लॉजिस्टिक्स (Snowman Logistics) कृष्णापट्टनम में अपनी नयी परियोजना में निवेश करेगी।
जुबिलेंट इंडस्ट्रीज (Jubilant Industries) की सहायक कंपनी जुबिलेंट एग्री ऐंड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने अपने राजस्थान स्थित संयंत्र में अस्थायी रूप से उत्पादन रोक दिया है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने एनएसई में 5% हिस्सेदारी बेच दी है।
खबरों के अनुसार फ्यूचर कंज्यूमर एंचरप्राइजेज (Future Consumer Enterprises) ने एक निवेश समझौता किया है।
अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने घोषणा की है कि कंपनी ने जीएमआर एनर्जी के साथ निश्चित समझौता किया है।