स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) का तिमाही लाभ बढ़ा
वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में स्ट्राइड्स शासुन का लाभ बढ़ कर 96.22 करोड़ रुपये हो गया है।
वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में स्ट्राइड्स शासुन का लाभ बढ़ कर 96.22 करोड़ रुपये हो गया है।
इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए 95.88 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले वित्त वर्ष 2015-16 के समान समय में 12.26% की बढ़त के साथ 107.64 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स का लाभ वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में 34.72% घट कर 232.63 करोड़ रुपये हो गया है।
ताज जीवीके होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (Taj GVK Hotels & Resorts) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए 0.37 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले वित्त वर्ष 2015-16 के समान समय में 5.83 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
भारतीय मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार केरल में मानसून के आगमन में 6 दिन की देरी होने की संभावना है।
अदाणी पावर ने महाराष्ट्र के तिरोदा संयंत्र में कंपनी ने 660 मेगावाट के 4 यूनिट को बंद कर दिया है।
वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में जी लर्न का लाभ 103.67% बढ़ कर 7.76 करोड़ रुपये हो गया है।
बीएचईएल को ओडिशा में 1600 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में पिरामल इंटरप्राइजेज का लाभ 88.93% बढ़ कर 180.24 करोड़ रुपये हो गया है।
एसआरएफ (SRF) अगले 4 सालों में 3,500 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है।
थोक महँगाई दर 17 महीनों तक नकारात्मक रहने के बाद अप्रैल में सकारत्मक हुयी है। अप्रैल में थोक महँगाई दर बढ़ कर 0.34% रही है।
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Steel Authority of India) का वित्त वर्ष 2016-17 में पूँजीगत खर्च 6,000 करोड़ रुपये होगा।
श्रेई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस (SREI Infrastrucure Finance) ने बीएसई को सूचना दी है कि कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी श्रेई फोरेक्स बेच दी है।
खबरों के अनुसार रेमंड अपने परिधान व्यवसाय में 20% हिस्सेदारी बेचने को लेकर केकेआर और ब्लैकस्टॉन के साथ बातचीत कर रही है।
वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में नीलकमल का लाभ 50.59% बढ़ कर 32.65 करोड़ रुपये हो गया है।
वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज को वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में 189.59 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।