शेयर बाजार में थमा गिरावट का सिलसिला, सेंसेक्स 128 अंक चढ़ा
शेयर बाजार में लगातार 7 दिनों से जारी गिरावट का दौर आज थम गया। बीएसई के 30 शेयरों के सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) में 128 और एनएसई के 50 शेयरों के सूचकांक निफ्टी (Nifty) में 39 अंक की बढ़त देखने को मिली।
देश की प्रमुख इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के तीसरी तिमाही के कारोबारी नतीजे बाजार की उम्मीदों से कमजोर रहने के कारण सोमवार को इसके शेयर बुरी तरह टूटे।
प्रमुख दवा कंपनी रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories) ने अक्टूबर-दिसंबर 2014 की तिमाही में 1,029.7 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा दिखाया है।