धनिया में गिरावट, हल्दी को 7,500-7,450 रुपये पर सहारा रहने की संभावना - एसएमसी
हल्दी वायदा (जुलाई) की कीमतों को 7,500-7,450 रुपये के स्तर पर सहारा रहने की संभावना है। बाजार वर्ष 2021-22 की अवधि के लिए, अंतिम स्टॉक 0.62 लाख मीटिंक टन (बढ़ते निर्यात और घरेलू खपत के कारण) रहने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष के 0.98 लाख मीटिंक टन से कम है, जिससे मौजूदा स्तर से कीमतों को मदद मिलने की संभावना है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार (15 जून) के एकदिनी कारोबार के लिए सुमितोमो केमिकल (Sumitomo Chemical), चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट (Cholamandalam Investment), मिश्र घातू निगम (Mishra Dhatu Nigam), वी-गार्ड इंडस्ट्रीज (V-Guard Industries) और टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।