बाजार में कमजोरी, 11,000 के नीचे आया निफ्टी
मंगलवार को बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है, जिससे सेंसेक्स 36,000 और निफ्टी 11,000 के नीचे आ गया है।
मंगलवार को बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है, जिससे सेंसेक्स 36,000 और निफ्टी 11,000 के नीचे आ गया है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज के एकदिनी वायदा कारोबार में निफ्टी (Nifty), ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में खरीदारी करने के लिए कहा है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज मंगलवार के कारोबार में पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) में खरीदारी और यूनाइटेड ब्रेवरीज (United Breweries) में बिकवाली की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार 17 सितंबर के एकदिनी कारोबार के लिए जुबिलेंट इंडस्ट्रीज (Jubilant Industries), कावेरी सीड (Kaveri Seed), टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स (TVS Electronics), बॉम्बे बर्मा (Bombay Burmah) और आयनॉक्स लीजर (INOX Leisure) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें आवास फाइनेंशियर्स, कावेरी सीड, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, कॉर्पोरेशन बैंक और एसएमएल इसुजु शामिल हैं।
मध्य-पूर्व में तनाव से मंगलवार को एशियाई बाजार तनाव में दिख रहे हैं।
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।
यस बैंक (Yes Bank) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को तेल कंपनियों के शेयरों में हुई बिकवाली के कारण बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी।
देश की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत कंपनी टाटा पावर (Tata Power) की सहायक इकाई टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (Tata Power Renewable Energy) ने राजस्थान में 150 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना का शुभारंभ किया है।
केंद्र सरकार आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) को 4,557 करोड़ रुपये की पूँजी देगी।
खुदरा स्टोर श्रृंख्ला वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने दो नये स्टोरों का शुभारंभ किया है।
खबरों के अनुसार देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) ने अपनी सामान्य बीमा इकाई एसबीआई जनरल इंश्योरेंस (SBI General Insurance) का आईपीओ (IPO) लाने की योजना रद्द कर दी है।
खबरों के अनुसार अमेरिकी इक्विटी फर्म वारबर्ग पिनकस (Warburg Pincus) इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस (IndiaFirst Life Insurance) में अतिरिक्त 20.5% हिस्सेदारी खरीद सकती है।
स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) ने मीडिया कंपनी टीवी टुडे (TV Today) में हिस्सेदारी बढ़ायी है।