अरबिंदो फार्मा खरीदें और बजाज फाइनेंस बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज सोमवार के कारोबार में अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) में खरीदारी और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में बिकवाली की सलाह दी है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज सोमवार के कारोबार में अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) में खरीदारी और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में बिकवाली की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने सोमवार, 03 सितंबर के एकदिनी कारोबार में बजाज ऑटो (Bajaj Auto), सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles) और टाटा इलेक्सी (Tata Elxsi) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टीवीएस मोटर, आयशर मोटर्स, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और विप्रो शामिल हैं।
अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव के कारण कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में कमजोर शुरुआत हुई है।
टीवीएस मोटर (TVS Motor) के अगस्त निर्यात में साल दर साल आधार पर 45% की बढ़ोतरी हुई है।
अगस्त 2017 के मुकाबले 2018 की समान अवधि में ट्रैक्टर निर्माता एस्कॉर्ट्स (Escorts) के निर्यात में 27% की गिरावट आयी है।
मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा, पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तर ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के हिस्सों में भारी बारिश देखी जायेगी।
कार्बन और ग्रेफाइट उत्पाद विनिर्माण कंपनी ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) की नीदरलैंड में स्थित सहायक इकाई ग्रेफाइट इंटरनेशनल (Graphite International) ने एक अमेरिकी कंपनी में 46% हिस्सेदारी खरीदी है।
वार्षिक आधार पर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की अगस्त बिक्री में 14% का इजाफा हुआ है।

ओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार (03 सितंबर) के एकदिनी कारोबार के लिए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard), माइंडट्री (Mindtree), अल्बर्ट डेविड (Albert David), न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर (Nucleus Software) और एनआईआईटी टेक (NIIT Tech) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
साल दर साल आधार पर मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की अगस्त बिक्री में 3.4% की गिरावट दर्ज की गयी है।
डीएसपी इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (DSP Investment Managers) 03 सितंबर से डीएसपी स्मॉल कैप फंड में दोबारा सब्सक्रिप्शन शुरू करने जा रही है।
अगस्त 2017 की तुलना में 2018 की समान अवधि में प्रमुख कारोबारी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की वाहन बिक्री में 27% की बढ़ोतरी हुई है।
सद्भाव इंजीनियरिंग (Sadbhav Engineering) को 2,900 करोड़ रुपये के नये ठेके मिले हैं।
केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को अलग-अलग कारोबार में कुल 1,010 करोड़ रुपये के कार्य मिले हैं।
एनसीएलटी (राष्ट्रीय कंपनी कानून प्राधिकरण) ने आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) और वोडाफोन (Vodafone) के विलय को मंजूरी दे दी है।