मंगलवार 19 सितंबर : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के भाई इकबाल कास्कर (Iqbal Kaskar) को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कास्कर को उसकी बहन हसीना पारकर के घर से सोमवार की रात हिरासत में लिया गया।
श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) ने किये डिबेंचर आवंटित
श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) ने आज 10 लाख रुपये प्रति वाले 500 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करके 50 करोड़ रुपये जुटाये।
मजबूत शुरुआत के बावजूद लाल निशान में बंद हुआ बाजार
मंगलवार को तेज शुरुआत के बाद बाजार अंत में मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।
टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) ने बेची टाटा ग्लोबल (Tata Global) में हिस्सेदारी
टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) ने साथी कंपनी टाटा ग्लोबल (Tata Global) में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है।
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) की शेयर पूँजी में हुई बढ़ोतरी
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) की शेयर पूँजी 51,27,04,330 रुपये से बढ़ कर 51,27,10,330 रुपये हो गयी है।
महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर
महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) का शेयर आज 52 हफ्तों के शिखर पर पहुँचा।
नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर्स (Nila Infrastructures) को मिला 51.11 करोड़ रुपये का ठेका
नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर्स (Nila Infrastructures) को 51.11 करोड़ रुपये का ईपीसी ठेका प्राप्त हुआ है।
बॉम्बे डाइंग (Bombay Dyieng) का शेयर ऊपरी सर्किट पर
बॉम्बे डाइंग (Bombay Dyieng) का शेयर आज अपने ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।
कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) ने मिलाया फार्म ऐड से हाथ
वैश्विक हेल्थकेयर कंपनी कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) ने रूस स्थित फार्म ऐड के साथ करार किया है।
जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) को मिली 2 खदानों के लिए मंजूरी
जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) को कर्नाटक में लौह अयस्क की 2 खदानों के लिए सभी कानूनी मंजूरी मिल गयी हैं।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने प्रदर्शित किया चालक रहित ट्रैक्टर
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपना पहला चालक रहित ट्रैक्टर प्रदर्शित कर दिया है।
एनएचपीसी (NHPC) के 2 संयंत्रों में दोबारा संचालन शुरू
एनएचपीसी (NHPC) के पश्चिम बंगाल स्थित 2 ऊर्जा संयंत्रों में फिर से संचालन शुरू हो गया है।
रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में लगातार 5वें दिन गिरावट
रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में लगातार पाँचवें दिन गिरावट आयी है।
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस (PNB Housing Finance) ने जारी किये डिबेंचर
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस (PNB Housing Finance) ने 200 करोड़ रुपये मूल्य के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये हैं।
करीब 10% उछला एडीएफ फूड्स (ADF Foods) का शेयर
एडीएफ फूड्स (ADF Foods) के शेयर में लगभग 10% की मजबूती दिख रही है।
वी2 रिटेल (V2 Retail) ने खोला एक और नया खुदरा स्टोर
वी2 रिटेल (V2 Retail) ने झारखंड के हजारीबाग में अपना एक और नया खुदरा स्टोर (Retail Store) खोला है।