रैमको सिस्टम्स (Ramco Systems) को जीएमके लॉजिस्टिक्स (GMK Logistics) से मिला ठेका
रैमको सिस्टम्स को जीएमके लॉजिस्टिक्स से ईआरपी सॉफ्टवेयर ठेका मिला है।
रैमको सिस्टम्स को जीएमके लॉजिस्टिक्स से ईआरपी सॉफ्टवेयर ठेका मिला है।
अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकोनोमिक जोन (Adani Ports & Special Economic Zone) ने 5000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये हैं।
जीई शिपिंग जापान से गैस वाहक खरीदेगी। कंपनी को यह गैस वाहक वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में मिलेगा।
लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी एलऐंडटी इन्फोटेक ने सेबी की मंजूरी मिलने के साढ़े चार महीने बाद आईपीओ के लिए अपना मसौदा विवरण पत्र वापस ले लिया है।
टाटा कैमिकल्स का हल्दिया फर्टीलाइजर प्लांट सितंबर से अक्टूबर के बीच 5 हफ्तों के लिए बंद रहेगा।
कोल इंडिया (Coal India) ने पर्याप्त मात्रा से अधिक हुए कोयला उत्पादन के कारण उच्च कोटि के कोयले की कीमत 40% तक कम कर दी है।
आईनॉक्स विंड को अदाणी इंटप्राइजेज से 70 मेगावाट विंड टरबाइन का ठेका मिला है।
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने बताया है कि इसकी सहायक कंपनी एयरटेल एम कोमर्स सर्विसेज को भारतीय रिजर्व बैंक से भुगतान बैंक लाइसेंस मिला है।
स्वेलेक्ट एनर्जी सिस्टम्स को कर्नाटक में 10 मेगावाट सोलर पावर परियोजना का ठेका मिला है।
अादित्य बिड़ला नुवो (Aditya Birla Nuvo) ने अपनी सहायक कंपनी बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस में 23% हिस्सेदारी 1,664 करोड़ रुपये में बेच दी है।
कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुयी। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25,022.16 अंक की तुलना में आज 34.31 अंक चढ़ कर 25,056.47 पर खुला।

आनंद राठी सिक्योरिटीज ने आज वायदा कारोबार पर अपनी दैनिक रिपोर्ट में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के शेयर खरीदने और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर बेचने की सलाह दी है।
आनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने आज मंगलवार 12 अप्रैल को अपनी तकनीकी रिपोर्ट में लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) और जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) के शेयरों में खरीदारी करने की सलाह दी है।
नेस्ले इंडिया (Neslte India) ने जानकारी दी है कि केन्द्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सीएफटीआरआई) ने कंपनी के विवादित उत्पाद मैगी के 29 नये नमूनों की जाँच के बाद सभी नमूनों को पास कर दिया है।
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन पेट्रोनेट सीसीके में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदेगी।
टीटीके प्रेस्टीज (TTK Prestige) ने अपनी सहायक कंपनी टीटीके ब्रिटिश होल्डिंग्स के जरिये सिलम्पोस यूके के 100% इक्विटी शेयर खरीद लिये हैं।