अमेरिकी बाजार में तेजी जारी, डॉव जोंस (Dow Jones) 83 अंक चढ़ा
बुधवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। डॉव जोंस में 83.55 अंक की मजबूती आयी है।
बुधवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। डॉव जोंस में 83.55 अंक की मजबूती आयी है।
फेडरल रिजर्व की अध्यक्ष जेनेट एलन के बयान के बाद अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बीच गुरूवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में गिरावट है।
खबरों के अनुसार भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने गोवा में इंटरनेट संबंधित 4जी सेवा शुरू की है।
अदाणी ट्रांसमिशन बोर्ड ने 5000 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने की मंजूरी मिल गयी है।
फेडरल बैंक ने स्टार्टअप के लिए परामर्श केंद्र खोला है। यह केंद्र फिलहाल बंगलुरु और कोच्ची में खोला गया है।
रिलायंस कैपिटल (Realiance Capital) ने रिलायंस लाइफ इंशोरेन्स में 23% अतिरिक्त हिस्सेदारी निप्पन लाइफ (Nippon Life) को बेचने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
देना बैंक ने एलआईसी ऑफ इंडिया को तरजीही आधार पर 65 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर आवंटित किया है।
एसएमएस फार्मास्यूटिकल्स (SMS Pharmaceuticals) के निदेशक मंडल की आज बुधवार को बैठक हुई।
सीएट (CEAT) ने महाराष्ट्र के औद्योगिक उपनगर बुतीबोरी में अपनी एक नयी परियोजना शुरू की है।
पीएनसी इंफ्राटेक (PNC Infratech) को उत्तर प्रदेश में पीडब्ल्यूडी सड़क योजना के लिए 205.69 करोड़ रुपये मूल्य के सड़क निर्माण का ठेका मिला है।
अरबिंदो फार्मा को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से इंजेक्शन के लिए वैनकोमाइसिन हाइड्रोक्लोराइड के उत्पादन और बिक्री की मंजूरी मिल गयी है।
बीएचईएल ने बिहार में 250 मेगावाट थर्मल प्लांट का परिचालन शुरू किया। नबीनगर में यह पहला 250 मेगावाट यूनिट है।
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ने बताया भारत सरकार बैंक में इक्विटी के तरजीही आवंटन के जरिये 480 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है वित्त वर्ष 2016-17 में विकास दर गिरावट आ सकती है।
मजेस्को (Majesco) ने स्प्लाइस सॉफ्टवेयर (Splice Software) के साथ व्यक्तिगत संचार वितरित करने के लिए बीमा कंपनियों को सक्षम बनाने के लिए समझौता किया है।
सुजलॉन एनर्जी को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) से 48.30 मेगावाट विंड परियोजना का ठेका मिला है।