सत्यम कंप्यूटर्स के शेयरों में तेजी
कल 30% से अधिक की गिरावट की झेल चुके सत्यम कंप्यूटर्स के शेयरों में आज तेजी का रुख है। आज के कारोबार में 180 रुपये का उच्चतम स्तर छूने के बाद 12.48 बजे बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 6.52% की बढ़त के साथ 168.35 रुपये पर था, जबकि इस समय बीएसई आईटी सूचकांक 3.8% की मजबूती पर था।
जून में आयेगा एमएंडएम का सस्ता ट्रैक्टर
ऐसी खबर है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा का कम मूल्य वाला ट्रैक्टर अगले साल जून तक बाजार में आ जायेगा। जानकार महिंद्रा एंड महिंद्रा के इस ट्रैक्टर को छोटी जोतों वाले किसानों के लिए काफी उपयोगी मान रहे हैं। आमतौर पर ट्रैक्टरों की कीमत 3 लाख रुपये के आसपास से शुरू होती है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस ट्रैक्टर का मूल्य 1.5 लाख रुपये से थोड़ा अधिक रखा जायेगा।


राजीव रंजन झा
आशु मदान, राष्ट्रीय प्रमुख (रिटेल), रेलिगेयर सिक्योरिटीज
सत्यम कंप्यूटर की ओर प्रमोटर परिवार की कंपनियों को खरीदने का फैसला करने और इस फैसले को रद्द करने के नाटकीय घटनाक्रम के बाद अब ब्रोकिंग फर्मों ने कंपनी की रेटिंग घटाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। जेपी मॉर्गन ने आईटी दिग्गजों की अपनी पसंदीदा सूची से सत्यम को निकाल दिया है और इसे अब "अंडरवेट" करार दिया है, यानी इसकी राय में निवेशकों को सत्यम में अपना निवेश घटा लेना चाहिए। सीएलएसए ने सत्यम का लक्ष्य भाव घटा कर 160 रुपये कर दिया है। आनंद राठी सिक्योरिटीज ने भी सत्यम कंप्यूटर को बेचने की सलाह देते हुए इसका लक्ष्य भाव घटा कर 150 रुपये कर दिया है।
कवि कुमार, सीईओ, मल्टिपल एक्स कैपिटल
