निफ्टी, एल ऐंड टी फाइनेंस, टाटा केमिकल्स, कोल्ते पाटिल और पावर फाइनेंस खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने बुधवार (11 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), एल ऐंड टी फाइनेंस होल्डिंग्स (L&T Finance Holdings Ltd), टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals Ltd), कोल्ते-पाटिल डेवलपर्स (Kolte-Patil Developers Ltd) और पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Power Finance Corporation Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। कोल्ते-पाटिल डेवलपर्स और पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन के स्टॉक में मंगलवार (10 अक्तूबर) के भाव पर पोजीशन लेने की सलाह दी गयी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने बुधवार (11 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए कोल इंडिया (Coal India Ltd), एल ऐंड टी फाइनेंस होल्डिंग्स (L&T Finance Holdings Ltd), एमओआईएल (MOIL Ltd), प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries Ltd) और डेल्हीवेरी (Delhivery Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।