निफ्टी, इंडियन होटल, इंटरग्लोब एविएशन, बिड़लासॉफ्ट, सन टीवी और गुजरात इंडस्ट्रीज खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने शुक्रवार (06 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty) इंडियन होटल्स कंपनी (Indian Hotels Company Ltd), इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation Ltd), बिड़लासॉफ्ट (Birlasoft Ltd), सन टीवी नेटवर्क (Sun Tv Network Ltd) और गुजरात इंडस्ट्रीज पावर (Gujarat Industries Power Company Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। बिड़लासॉफ्ट, सन टीवी और गुजरात इंडस्ट्रीज के स्टॉक में गुरुवार (05 अक्तूबर) के भाव पर पोजीशन लेने की सिफारिश की गयी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार (06 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए ईक्लर्क्स सर्विसेज (Eclerx Services Ltd), बजाज ऑटो (Bajaj Auto Ltd), जोमाटो (Zomato Ltd), इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation Ltd) और वन 97 कम्यूनिकेशंस (One 97 Communications Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।