US Market Analysis : ब्याज दरों में नरमी का संकेत मिलते ही रॉकेट की तरह भागेंगे भारतीय बाजार - Shomesh Kumar
डॉव जोंस में अब भी 32000 पर मजबूत सहारा कायम है और ऊपर 35000 के आसपास जो बाधा है, वो बनी हुई है (Dow Jones Analysis)। इसमें पिछली बार से कोई अंतर नहीं है। डॉव जोंस में आगे की चाल सही मायने में तभी नजर आयेगी जब ब्याज दरों में नरमी आने के संकेत मिलेंगे।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार (16 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए जेनसार टेक्नोलॉजीज (Zensar Technologies Ltd), एल्गी इक्विपमेंट्स (Elgi Equipments Ltd), पॉलीप्लेक्स कॉर्पोरेशन (Polyplex Corporation Ltd), आरबीएल बैंक (RBL Bank Ltd) और डेल्टा कॉर्प (Delta Corp Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।