फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस का आईपीओ आज से खुला
गाँव, कस्बों और छोट व बड़े शहरों के लघु या मझोले कारोबारियों को कर्ज देने वाली कंपनी फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस ने शेयर बाजार से पूँजी जुटाने के इरादे से अपना आईपीओ (initial public offer) पेश किया है। छोटे या मझोले कारोबारियों को धंधा जमाने के लिए ऋण देने वाले क्षेत्र की यह तेजी से बढ़ने वाली कंपनी है। इस कंपनी का आईपीओ आज से खुल गया है और इसमें 11 नवंबर 2022 तक निवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने बुधवार (09 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी (Great Eastern Shipping Company), फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज (Finolex Industries), अमारा राजा बैटरीज (Amara Raja Batteries), जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) और कोल इंडिया (Coal India) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।