शेयर मंथन में खोजें

गायत्री प्रोजेक्ट्स (Gayatri Projects) के शुद्ध लाभ में 104.2% की उछाल

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में गायत्री प्रोजेक्ट्स (Gayatri Projects) के शुद्ध लाभ में 104.2% की उछाल आयी।

कंपनी का शुद्ध लाभ 11.61 करोड़ रुपये के मुकाबले 23.71 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इस बीच कंपनी की कुल आमदनी 351.04 करोड़ रुपये के मुकाबले 20.9% बढ़त के साथ 423.18 करोड़ रुपये, एबिटा 36.7% बढ़त के साथ 74.66 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 2.03% इजाफे के साथ 17.6% रहा। इसके बाद बीएसई में गायत्री प्रोजेक्ट्स का शेयर 195.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 200.00 रुपये पर खुला और 194.05 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 1.50 बजे कंपनी के शेयरों में 0.40 रुपये या 0.21% की कमजोरी के साथ 194.60 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख