शेयर मंथन में खोजें

पैनेसिया बायोटेक (Panacea Biotec) के शेयर में करीब 11% उछाल

पैनेसिया बायोटेक (Panacea Biotec) के शेयर में आज करीब 11% की जोरदार उछाल आयी है।

पैनेसिया बायोटेक ने प्रोद्योगिकी विकास बोर्ड (भारत सरकार) के साथ 28.99 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त करने के लिए करार किया है, जिसका इस्तेमाल कंपनी डेंगू टेट्रावेलेंट दवा के विकास और व्यापारीकरण में करेगी। इसी खबर का पैनेसिया के शेयर पर शानदार प्रभाव पड़ा। आज बीएसई में पैनेसिया बायोटेक का शेयर 231.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले मजबूती के साथ 238.90 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 271.90 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। बाजार में भारी कमजोरी के बीच करीब 2.20 बजे कंपनी के शेयरों में 25.30 रुपये या 10.95% की उछाल के साथ 256.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख