शेयर मंथन में खोजें

टाटा कंसल्टेंसी (Tata Consultancy) ने मिलाया रोल्स रॉयस से हाथ

वैश्विक आईटी सेवा प्रदाता टाटा कंसल्टेंसी (Tata Consultancy) ने उच्च प्रदर्शनकारी ऊर्जा प्रणाली की प्रमुख कंपनी रोल्स रॉयस (Rolls Royce) के साथ समझौता किया है।

इन दोनों कंपनियों ने यह करार भविष्य डेटा नवाचार अवसरों का फायदा उठाने के लिए अपनी साझेदारी के विस्तार हेतू किया है। इस समझौते रोल्स रॉयस को अपने डिजिटल फर्स्ट विजन को गति देने, उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा पहुँचाने, मौजूदा सेवाओं को सुधारने तथा नये क्षेत्रों के विकास में सहायता मिलेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में टाटा कंसल्टेंसी का शेयर 2,716.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 2,715.00 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 2,749.95 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। सेंसेक्स में 213 अंकों की कमजोरी के बीच करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 0.90 रुपये या 0.03% की मामूली बढ़त के साथ 2,717.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख