शेयर मंथन में खोजें

शानदार परिणामों से ऑटोमोटिव ऐक्सल्स (Automotive Axles) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

2016 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2017 के समान समय में ऑटोमोटिव ऐक्सल्स (Automotive Axles) के शुद्ध लाभ में 111.6% की उछाल आयी।

कंपनी का शुद्ध लाभ 9.44 करोड़ रुपये के मुकाबले 20.44 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इस बीच कंपनी की कुल आमदनी 253.19 करोड़ रुपये के मुकाबले 38.1% बढ़त के साथ 349.63 करोड़ रुपये रही। साल दर साल आधार पर ही इसका एबिटा 62.2% इजाफे के साथ 39.25 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1.67% बढ़ोतरी के साथ 11.2% रहा। नतीजों की घोषणा से कंपनी का शेयर तीखी उछाल के साथ 1,089.20 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। इससे पहले बीएसई में ऑटोमोटिव ऐक्सल्स का शेयर 957.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,089.20 रुपये पर खुला और करीब 3 बजे इसके शेयरों में 97.05 रुपये या 10.14% की मजबूती के साथ 1,054.10 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख