शेयर मंथन में खोजें

News

तिमाही आधार पर इन्फोसिस का मुनाफा 7 फीसदी घटा

आईटी (IT) सेक्टर की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस का चौथी तिमाही में मुनाफे में 7% की गिरावट आई है। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर पिछली तिमाही के 6586 करोड़ रुपए से घटकर 6130 करोड़ रुपए दर्ज हुआ है। कंपनी की आय में 2.3 फीसदी की गिरावट देखी गई है।

क्षमता विस्तार के लिए कैंपस एक्टिववियर ने मैरिको से खरीदी जमीन

स्पोर्ट्स ऐंड एथलीजर फुटवियर कंपनी कैंपस एक्टिववियर ने बुधवार को एक्सचेंज को जानकारी दी है कि उसने एक जमीन का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने जमीन का यह अधिग्रहण एफएमसीजी (FMCG) की दिग्गज कंपनी मैरिको से की है। कंपनी ने यह जमीन हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब में किया है।

तिमाही आधार पर टीसीएस का मुनाफा 5 फीसदी बढ़ा

आईटी (IT) सेक्टर की दिग्गज कंपनी टीसीएस (TCS) यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का चौथी तिमाही में मुनाफे में 5% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर पिछली तिमाही के 10846 करोड़ रुपए के मुकाबले 11392 करोड़ रुपए दर्ज हुआ है। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी की आय में 1.6% की मामूली बढ़ोतरी देखी गई है।

देश की औद्योगिक विकास दर फरवरी में 5.6% रही

फरवरी में भारत का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 5.6% दर्ज किया गया। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने बुधवार (12 अप्रैल) यह आँकड़े जारी किये। आईआईपी के अनुसार जनवरी में औद्योगिक वृद्धि दर को संशोधित कर 5.2% से बढ़ाकर 5.5% कर दिया गया है।

15 महीने के निचले स्तर 5.66% पर आया CPI, रिजर्व बैंक की सीमा में रही महँगाई

मार्च के महीने में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index) आधारित महँगाई दर 15 महीने के निचले स्तर 5.66% पर आ गयी। यह आँकड़े सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने बुधवार (12 अप्रैल) को जारी किये। इसके साथ ही भारत की खुदरा मुद्रास्फीति दर मार्च में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 6% से नीचे आ गयी।

नियोजेन केमिकल का इलेक्ट्रोलाइट मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी के लिए एमयूआईएस के साथ करार

स्पेश्यालिटी केमिकल मैन्युफैक्चर करने वाली कंपनी नियोजेन केमिकल (Neogen Chemicals) ने जापान की एमयूआईएस (MUIS) के साथ करार का ऐलान किया है। यह करार एमयू आयोनिक सॉल्यूशंस कॉरपोरेशन जापान के साथ किया गया है। इस करार के तहत नियोजेन केमिकल भारत में इलेक्ट्रोलाइट के लिए मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी लाइसेंस हासिल करेगी।

More Articles ...

Page 235 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख