शेयर मंथन में खोजें

News

सितंबर तक सरकार शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के लिए मंगा सकती है बोली

सरकार सितंबर तक शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एससीआई यानी (SCI) की बिक्री के लिए बोली मंगाएगी। एससीआई में हिस्सा बिक्री से पहले कंपनी के नॉन कोर एसेट्स को डीमर्ज किया जाएगा जिसमें शिपिंग हाउस और ट्रेनिंग हाउस के अलावा दूसरे एसेट्स शामिल हैं। एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक डीमर्जर की प्रक्रिया काफी समय लेने वाला है। एससीआई में हिस्सा बिक्री के लिए बोली मंगाने के लिए हम 3-4 महीने में तैयार हो जाएंगे।

एसजेवीएन ने 90 मेगा वाट के फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट का ऑर्डर जीता

एसजेवीएन यानी सतलज जल विद्युत निगम लिमिटेड (Satluj Jal Vidyut Nigam) को 90 मेगा वाट के तैरते हुए सोलर प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी को 585 करोड़ रुपए का यह ऑर्डर मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर से मिला है। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से मिलने वाली एनर्जी 3.26 प्रति इकाई की दर से उपलब्ध होगा। यह प्रोजेक्ट बीओटी यानी बिल्ड ओन और ट्रांसफर के आधार पर विकसित किया जाएगा। कंपनी ने यह ऑर्डर रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड की ओर से मंगाए गए टेंडर के जरिए हासिल किया है।

इंडियन बैंक के ग्राहकों को मिलेगी डिजिटल 'ई-ब्रोकिंग' सेवा

सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक इंडियन बैंक ने डिजिटल ब्रोकिंग, सॉल्यूशन से पर्दा उठाया है। इसका नाम 'ई-ब्रोकिंग' रखा गया है। बैंक ने यह सुविधा डिजिटाइजेशन मिशन के तहत शुरू किया है। इस सुविधा के तहत ग्राहकों को ऑनलाइन डीमैट और ट्रेडिंग खाता खोलने की सुविधा दी गई है। कंपनी ने 'ई-ब्रोकिंग' की यह सुविधा एक रणनीतिक कदम के तहत उठाया है जिसके तहत ग्राहकों को सभी सुविधाएं डिजिटल तरीके से दी जाएगी।

एसजेवीएन से टाटा पावर को मिला 5500 करोड़ रुपए का ऑर्डर

टाटा पावर ने सतलज जल विद्युत निगम लिमिटेड (SJVN) से 5500 करोड़ रुपए का ऑर्डर हासिल किया है। टाटा पावर ने भारत के सबसे बड़े सोलर इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) ऑर्डर हासिल किया है। इस ऑर्डर के तहत टाटा पावर को 1 गीगा वाट प्रोजेक्ट के लिए 5500 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट को इस तरीके से डिजाइन किया गया है जिसमें सेल और मॉड्यूल्स भारत में बने हुए इस्तेमाल होंगे।

कोहिनूर सहित कई ब्रांडों का अदाणी विल्मर ने किया अधिग्रहण

अदाणी विल्मर ने कई ब्रांडों के अधिग्रहण का ऐलान किया है। इस अधिग्रहण में मशहूर ब्रांड कोहिनूर ब्रांड भी शामिल है। कंपनी ने यह अधिग्रहण मैककॉर्मिक स्विटजरलैंड जीएमबीएच से किया है। कंपनी ने यह अधिग्रहण अपने फूड कारोबार को मजबूत करने के मकसद किया है। हालाँकि कंपनी ने सौदे से जुड़े ज्यादा विवरणों को साझा नहीं किया है।

एरिस लाइफसाइंस ने 650 करोड़ रुपए में किया ओकनेट हेल्थकेयर का अधिग्रहण

 एरिस लाइफसाइंस ने ओकनेट हेल्थकेयर का अधिग्रहण 650 करोड़ रुपए में किया है। आपको बता दें कि ओकनेट हेल्थकेयर मुंबई की एक कंपनी है जिसका फोकस त्वचा से जुड़ी घरेलू फॉर्मूलेशंस पर है।

More Articles ...

Page 338 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!