शेयर मंथन में खोजें

News

टाटा पावर का गुजरात में 120 मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट शुरू

टाटा पावर रिन्युएबल ने गुजरात के मासेनका में 120 मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट शुरू किया। आपको बता दें कि टाटा पावर रिन्युएबल एनर्जी लिमिटेड यानी टीपीआरईएल (TPREL) टाटा पावर की 100 फीसदी सब्सिडियरी है। इस प्रोजेक्ट से सालाना गुजरात सरकार के लिए 305247 मेगावाट आवर का उत्पादन होगा।

यूएसएफडीए (USFDA) से कैंसर की जेनरिक दवा को मंजूरी

जायडस लाइफसाइंस को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से कैंसर की जेनरिक दवा को अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को यूएसएफडीए से यह मंजूरी बोर्टेजोमिब (Bortezomib) दवा के लिए मिली है।

सब्सिडियरी को यूएसएफडीए (USFDA) से कैंसर की जेनरिक दवा को मंजूरी

 अरविंदो फार्मा को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से कैंसर की जेनरिक दवा को मंजूरी मिली है। कंपनी को यूएसएफडीए से यह मंजूरी बोर्टेजोमिब (Bortezomib) दवा के लिए मिली है। कंपनी को दवा के लिए अंतिम मंजूरी उसकी सब्सिडियरी यूगिया फार्मा स्पेश्यालिटिज को मिली है। कंपनी को यह मंजूरी दवा के उत्पादन और बिक्री के लिए मिली है। बोर्टेजोमिब दवा का जेनरिक संस्करण कुछ खास तरह के कैंसर के इलाज में इंजेक्शन के लिए किया जाता है।

अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली आईटीसी (ITC) ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) के साथ करार किया है

कंपनी ने यह करार चिन्हित स्टेम (STEM) के क्षेत्र में मदद करने के लिए किया है।यहां पर स्टेम यानि साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में सहयोग के लिए किया है। आईटीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह समझौता पत्र सतत विकास लक्ष्य को हासिल करने की गति को बढ़ाने के मकसद से किया गया है।

मई महीने के पहले कारोबारी दिन बाजार निचले स्तर से रिकवरी के साथ बंद

वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों के कारण बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। हालाकि कारोबारी सत्र के आखिरी घंटों में बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखी गई।

अब तक के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंचा अप्रैल जीएसटी कलेक्शन

अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन अब तक के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है। अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी के पीछे (कंप्लायंस) नियमों के पालन में सुधार होना है। अप्रैल 2022 में जीएसटीआर-3बी में 1.06 करोड़ जीएसटी रिटर्न फाइल किए गए।

More Articles ...

Page 339 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!