शेयर मंथन में खोजें

News

समय से पहले होम लोन की ईएमआई से हो जायेंगे फ्री! अपनायें ये तरीके

प्रॉपर्टी के बढ़ते दामों के बीच खुद का घर खरीदना आसान नहीं रहा है। हालाँकि, घर खरीदने का सपने पूरा करने के लिए लोग बैंकों से होम लेकर उसे किस्तों में चुकाते हैं। लेकिन इस ईएमआई को चुकाने के दौरान आर्थिक बोझ बना रहता है क्योंकि सैलरी का एक मोटा हिस्सा लोन चुकाने में जाता है। इस स्थिति से निपटने के लिये यह जानना जरूरी है कि मोटी ईएमआई से जल्द छुटकारा कैसे पा सकते हैं।

ईपीएफओ ने दी बड़ी राहत, ऑटो सेटलमेंट एडवांस क्लेम 1 लाख से बढ़कर 5 लाख हुआ

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पिछले कुछ समय में सदस्यों को कई राहतें दी हैं। अब इसी तरह की एक और राहत देते हुये ईपीएफओ ने पीएफ खाते से ऑटोमेटेड तरीके से पैसे निकालने की सीमा को 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है। अब कर्मचारियों को पीएफ खाते से 5 लाख तक की रकम निकालने के लिए मैन्युअल सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी।

पहली तिमाही में शीर्ष 7 शहरों में आवास बिक्री सालाना 28% हुई कम, लॉन्च में 10% की कमी

आसमान छूती आवासीय कीमतों और प्रतिकूल भू-राजनीतिक स्थितियों ने 2025 की पहली तिमाही में भारतीय आवास बाजार की तेजी को धीमा कर दिया। एनारॉक के ताजा आँकड़ों के अनुसार, साल की पहली तिमाही में शीर्ष 7 शहरों में बिक्री 2024 की समान अवधि की तुलना में 28% कम हुई। 2025 की पहली तिमाही में शीर्ष 7 शहरों में लगभग 93,280 इकाइयाँ बिकीं, जो 2024 की पहली तिमाही में हुई 1.30 लाख इकाइयों की बिक्री की तुलना में काफी कम है। 2024 की पहली तिमाही में बिक्री सर्वोच्च स्तर पर रही थी।

किराये पर घर देने के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, एडवांस पैसे देने से पहले हो जायें सावधान! 

इन दिनों ऑनलाइन संपत्ति की जानकारी जुटाने का चलन तेजी से बढ़ा है। लोग घर बैठे पहले प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी जुटाते हैं और पसंद आने पर उसमें शिफ्ट करते हैं। लेकिन, ऑनलाइन प्रॉपर्टी खोज में जोखिम भी है। दरअसल, किराये पर घर देने के नाम पर स्कैम हो रहा है। लोग नकली प्रॉपर्टी के लिए पैसे लेने वालों के जाल में फँस रहे हैं। ऐसे में घर खरीदने या किराये पर लेते वक्त सावधान रहने की जरूरत है।

ये सरकारी स्कीम बना देगी करोड़पति, हर महीने जमा करने होंगे 12 हजार रुपये

महँगाई के इस दौर में लोग अपनी कमायी भविष्य के लिए बचाना चाहते हैं और वे ऐसे विकल्प देखते हैं जहां उन्हें अच्छा रिटर्न मिले। मगर शेयर बाजार में  पिछले 5 महीनों से लगातार चल रही गिरावट की वजह से लोग यहाँ पैसे लगाने से हिचकिचा रहे हैं। ऐसे में पीपीएफ जैसी सरकारी स्कीम में निवेश से फिक्स रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है। इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता है।

सोने में लगी आग, गोल्डमैन सैक्स ने 2025 के लिए लक्ष्य बढ़ाकर 3300 डॉलर किया

सोना लगातार नयी ऊँचाइयाँ छू रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति की नीतियों के कारण पैदा हुई वैश्विक अनिश्चितताओं, मध्य-पूर्व संकट और डॉलर की कमजोरी के कारण कॉमेक्स पर सोने का भाव 3100 डॉलर के पार निकल गया है। इसे देखते हुए गोल्डमैन सैक्स समूह ने सोने के लिए अपना लक्ष्य बढ़ाकर 3300 डॉलर कर दिया है। बैंक ऑफ अमेरिका के मुताबिक सोना 3500 डॉलर तक पहुँच सकता है। वहीं, दूसरी संस्थायें भी सोने में तेजी के कयास लगा रही हैं।

More Articles ...

Page 36 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख