धातु शेयरों में मजबूती, हिंदुस्तान जिंक में 7.5% की बढ़त
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बीएसई में धातु शेयरों में मजबूती दिख रही है। बीएसई में दोपहर 1.43 बजे बैंकिंग सूचकांक में 2.96% की मजबूती है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा उछाल हिंदुस्तान जिंक में है, जो 26.60 रुपये या 7.47% की मजबूती के साथ 382.70 रुपये पर था। जिंदल सॉ में 6.35%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 6.2%, गुजरात एनआरई कोक में 4.8%, सेसा गोवा में 3.8 और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 3% की मजबूती थी। टाटा स्टील, जिंदल स्टील, जय कॉप, नेशनल एल्युमिनियम और जेएसडब्लू स्टील में भी 1% से अधिक की तेजी थी।
राजीव रंजन झा
सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा एंड कंपनी
शेयर बाजारों में आज के कारोबार में रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयरों में तेजी का रुख है। बीएसई में सुबह 11.30 बजे कंपनी का शेयर भाव 3.91% की उछाल के साथ 257.95 रुपये पर था, जबकि सेंसेक्स में करीब 2% की बढ़त थी। रिलायंस कम्युनिकेशंस ने अपनी बहुप्रतीक्षित जीएसएम सेवा की शुरुआत रविवार को मुंबई में कर दी।