शेयर मंथन में खोजें

News

भारतीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव

2.43: भारतीय शेयर बाजारों में आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। यूरोपीय बाजारों के कमजोर खुलने के बाद शेयर बाजारों में इस समय गिरावट बढ़ गयी है। सेंसेक्स 108 अंकों की गिरावट के साथ 8,631 पर है, जबकि निफ्टी 39 अंक नीचे 2,619 पर है। बीएसई आईटी सूचकांक में करीब 4% की गिरावट है। टीईसीके सूचकांक 3.32% नीचे चल रहा है। धातु सूचकांक में 2.1% की मजबूती है। रियल्टी सूचकांक में 1.56% और बैंकिंग सूचकांक में 1.3% की बढ़त है। टाटा स्टील में 8.1%, जयप्रकाश एसोसिएट्स में 4.7%, एसबीआई में 4.2%,मारुति सुजुकी में 3.12% और डीएलएफ में 3% की बढ़त है। विप्रो में 5.8%, इन्फोसिस में 4.74% और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 3.8% की गिरावट है। रिलायंस कम्युनिकेशंस, ओएनजीसी, सत्यम कंप्यूटर्स और भारती एयरटेल में 2.5% से अधिक कमजोरी है।

राहत योजना की आहट

राजीव रंजन झा

वित्त मंत्रालय की बागडोर संभालने के बाद कल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पहली महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक के बाद भले ही तुरंत कोई फैसला नहीं लिया गया, लेकिन यह उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही, शायद अगले हफ्ते की शुरुआत में ही सरकार की ओर से कुछ बड़े कदम उठाये जा सकते हैं। सूत्रों के हवाले से जो खबरें मीडिया ने छापी हैं, उनके मुताबिक बुनियादी ढाँचा क्षेत्र के लिए एक खास फंड बना कर 50,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि उपलब्ध करायी जायेगी। निर्यातकों के लिए सस्ता कर्ज उपलब्ध कराया जायेगा, खास कर कपड़ा, हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट) और चमड़ा उत्पादों के निर्यातकों पर ज्यादा ध्यान रहेगा। इसी तरह सस्ते घरों के लिए कर्ज पर भी राहत दी जायेगी और संभवतः 10 लाख रुपये तक के घर कर्ज को ज्यादा सस्ता बनाया जायेगा।

आज बाजार मजबूत रहने की उम्मीद

संदीप शेनॉय, पिंक रिसर्च

आज अंतरराष्ट्रीय संकेत ठीक-ठाक दिख रहे हैं। साथ ही कल के कारोबारी सत्र के दूसरे हिस्से में हमारे शेयर बाजार वापस संभले थे। इसलिए आज के बारे में मेरा मानना है कि हमारे बाजारों की ठीक-ठाक शुरुआत होगी। आज बाजार का रुझान ऊपर की ओर रहने की ज्यादा संभावना है और बाद में धीरे-धीरे बाजार की मजबूती बढ़ भी सकती है।

यूरोप-अमेरिका में मजबूती, एशिया में हरियाली

तीन दिग्गज ऑटो निर्माताओं फोर्ड, जनरल मोटर्स और क्रिसलर द्वारा कांग्रेस के सामने अपनी योजनाएं रखने की तैयारी के बीच फोर्ड के अध्यक्ष के इस बयान से अमेरिकी शेयर बाजारों को सांत्वना मिली कि उसके पास साल 2009 तक के लिए पर्याप्त नकदी है और हो सकता है कि उसे सरकारी सहायता की जरूरत न भी पड़े। दूसरी ओर जनरल इलेक्ट्रिक द्वारा लाभांश दिये जाने की उम्मीद की घोषणा ने भी बाजार को सहारा दिया।

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

भारतीय शेयर बाजार आज फिर लाल निशान पर बंद हुए। दोपहर के सत्र में 300 से अधिक अंकों की गिरावट पर चल रहे शेयर बाजारों ने कुछ हद तक वापसी की और बीएसई सेंसेक्स 101 अंक या 1.14% की कमजोरी के साथ 8,739 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 25 अंक या 0.94%  की गिरावट के साथ 2,658 पर बंद हुआ। दोपहर बाद भारतीय विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी के इस बयान ने भारतीय शेयर बाजार को आशान्वित कर दिया कि भारत अपने पड़ोसी देश पर सैन्य करने पर विचार नहीं कर रहा है। बाजार विशेषज्ञ नीरज दीवान के अनुसार, यूरोपीय बाजारों में आयी वापसी और डॉव जोंस वायदा की सकारात्मक शुरूआत की वजह से भारतीय बाजार वापसी करने में कुछ हद तक सफल रहे।

हुंडई की घरेलू बिक्री में 23.34% की कमी

नवंबर महीने के दौरान हुंडई मोटर इंडिया के यात्री कारों की घरेलू बिक्री में गिरावट दर्ज की गयी है और यह 23.34% घट कर 14,605 रह गयी है। पिछले साल नवंबर में कंपनी ने 19,052 कारों की बिक्री की थी। लेकिन इसी अवधि में कंपनी का निर्यात लगभग तीन गुना हो गया। कंपनी ने नवंबर 2007 के 9,898 के मुकाबले इस साल नवंबर में 28,500 कारों का निर्यात किया। 

Page 4233 of 4255

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख