शेयर मंथन में खोजें

News

टाटा पावर का पहली तिमाही में मुनाफा सपाट रहा, आय 13.7% बढ़ी

पावर सेक्टर में काम करने वाली टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा पहली तिमाही में करीब सपाट रहा है। कंपनी के मुनाफे में करीब 0.2% की मामूली गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 972.5 करोड़ रुपये से घटकर 970.9 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी की आय में 13.7% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की आय 15,213 करोड़ रुपये से बढ़कर 17,293.6 करोड़ रुपये हो गई है।

ग्लैंड फार्मा का पहली तिमाही में मुनाफा 25.9% गिरा, आय 16% बढ़ी

दवा की नामी कंपनी ग्लैंड फार्मा ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 25.9% की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 194 करोड़ रुपये से घटकर 143.8 करोड़ रुपये हो गया है।

बिहार में सीमेंट प्लांट पर अंबुजा सीमेंट का 1600 करोड़ रुपये निवेश का फैसला

अदाणी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट बिहार में निवेश करेगी। कंपनी यह निवेश ग्राइंडिंग इकाई लगाने के लिए करेगी। इस इकाई की क्षमता 6 एमटीपीए (MTPA) होगी। इस इकाई पर अंबुजा सीमेंट 1600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी का बिहार में यह पहला निवेश होगा। इस प्रोजेक्ट को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।

वैश्विक बाजारों में गिरावट का येन 'carry trade' रिवर्स से क्या है कनेक्शन

वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान एक नया टर्म काफी चर्चा में है। इसे येन कैरी ट्रेड रिवर्स के नाम से जाना जाता है। इसका मतलब निवेश के लोकप्रिय रणनीति में बड़े स्तर पर बदलाव होना है। फिलहाल डॉलर के मुकाबले जापान का येन 7 महीने की ऊंचाई पर है।

पहली तिमाही में यूपीएल मुनाफे से घाटे में आई, आय में 1% की मामूली बढ़त

एग्रोकेमिकल की दिग्गज कंपनी यूपीएल (UPL) ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। यूपीएल ने पहली तिमाही में कमजोर नतीजे पेश किए हैं। कंपनी 102 करोड़ मुनाफे के मुकाबले 527 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

ब्रिटानिया का पहली तिमाही में मुनाफा 11.3% बढ़ा, आय 6% बढ़ी

एफएमसीजी की दिग्गज कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 11.3% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मुनाफा 455.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 506.3 करोड़ रुपये हो गया है।

More Articles ...

Page 99 of 4256

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख