शेयर मंथन में खोजें

News

पहली तिमाही में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का मुनाफा 5% गिरा, आय 12% बढ़ी

ऑटोमोबाइल की दिग्गज कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 5% की कमी आई है। कंपनी का मुनाफा 2759 करोड़ रुपये से घटकर 2612 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी की आय में 12% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आय 24,137 करोड़ से बढ़कर 27,038 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

मैक्रोटेक डेवलपर्स का पहली तिमाही में मुनाफा 2.66 गुना बढ़ा, आय 76% बढ़ी

रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 2.66 गुना बढ़ा है। कंपनी का मुनाफा 179 करोड़ रुपये से बढ़कर 476 करोड़ रुपये हो गया है।

गेल का तिमाही आधार पर मुनाफा 25.1%, आय 4.2% बढ़ी

सरकारी कंपनी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी गेल (GAIL) ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में तिमाही आधार पर 25.1% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। मुनाफा 2177 करोड़ रुपये से बढ़कर 2724 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं कंपनी की आय में 4.2% की हल्की बढ़त देखने को मिली है।

बैंक ऑफ बड़ौदा का पहली तिमाही में मुनाफा 9.5% बढ़ा, एनआईआई 5.5% बढ़ा

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक का मुनाफा पहली तिमाही में 9.5% बढ़ा है। मुनाफा 4070.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 4458.2 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई में 5.5% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

युवा निवेशकों की सुरक्षा के लिए बाजार नियामक सेबी उठाएगी ये 7 कदम

सरकार और सेबी एफएंडओ ट्रे़डिंग पर सख्ती का इरादा बना चुके हैं। वित्त मंत्री पहले ही जहाँ बजट में सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (एसटीटी) बढ़ा की घोषणा कर चुकी है, वहीं अब बाजार नियामक सेबी ने बाजार विशेषज्ञों के साथ चर्चा के बाद खुदरा निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए 7 सुझाव तैयार किये हैं। दरअसल, सेबी चाहती है कि बाजार में लोग निवेश करें लेकिन उसे सट्टेबाजी या फिर तेजी से पैसा बनाने का जरिया न मानें। सेबी के मुताबिक बाजार में 90% लोग एफएंडओ में पैसा बनाते नहीं बल्कि गँवाते हैं।

पहली तिमाही में एसबीआई कार्ड का मुनाफा सपाट, एनआईआई 19.7% बढ़ा

एसबीआई कार्ड ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। एसबीआई कार्ड का मुनाफा सपाट रहा है। मुनाफा 593.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 594.5 करोड़ रुपये रहा है। वहीं एनआईआई यानी ब्याज से शुद्ध आय में 19.7% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

More Articles ...

Page 101 of 4256

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख