सब्सिडियरी के क्षमता विस्तार पर निवेश को टाटा कॉफी बोर्ड से मंजूरी
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कॉफी के बोर्ड ने क्षमता विस्तार पर निवेश को मंजूरी दी है। बोर्ड ने यह मंजूरी सब्सिडियरी कंपनी के क्षमता विस्तार के लिए दी है।
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कॉफी के बोर्ड ने क्षमता विस्तार पर निवेश को मंजूरी दी है। बोर्ड ने यह मंजूरी सब्सिडियरी कंपनी के क्षमता विस्तार के लिए दी है।
अल्ट्राटेक सीमेंट ने एक्सचेंज को जानकारी दी है कि वह केसोराम इंडस्ट्रीज के सीमेंट कारोबार को खरीदेगी। कंपनी के मुताबिक यह सौदा 5379 करोड़ रुपये में होगी। अल्ट्राटेक के इस अधिग्रहण से सीमेंट जैसे बहुत ही कंपीटिटिव सेक्टर में क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
फिलिप्स कार्बन ब्लैक के बोर्ड ने मंगलवार यानी 28 नवंबर को एक्वाफार्म केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड (Aquapharm Chemicals Private Limited) के अधिग्रहण को बोर्ड से मंजूरी दे दी है।
चीन की कंपनी अलीपे (ALIPAY) ने फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो में अपनी सारी हिस्सेदारी बेच दी ही। अलीपे ने जोमैटो में 3.4% की हिस्सेदारी बेच दी है। हिस्सा बिक्री से अलीपे को 3336 करोड़ रुपये मिले हैं।
फार्मा की दिग्गज कंपनी एस्टर डीएम (DM)हेल्थकेयर ने गल्फ कारोबार में हिस्सा बिक्री का ऐलान किया है। कंपनी अपने गल्फ कारोबार को अल्फा जीसीसी (GCC) होल्डिंग्स को बेचेगी। कंपनी 101 करोड़ डॉलर में हिस्सा बेचेगी।
ऑटोमोबाइल की दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में बढ़ाने का ऐलान किया है।