शेयर मंथन में खोजें

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के शेयर में तेजी का रुझान जारी

बीएसई (BSE) पर आज सुबह के कारोबार में वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का शेयर अपने पिछले बंद भाव 5.46 रुपये के मुकाबले उछल कर 5.93 रुपये तक चला गया।

हालाँकि ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली की वजह से अब यह थोड़ा नीचे आया है और सुबह 11.20 बजे यह 1.83% की मजबूती के साथ 5.56 रुपये पर है। इस भाव पर कंपनी का बाजार पूँजीकरण 15,976.88 करोड़ रुपये है। इसका 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 14.39 रुपये, जबकि 52 हफ्तों का निचला स्तर 2.61 रुपये रहा है।
इससे पहले कल यानि 19 मई के कारोबार में वोडाफोन आइडिया के शेयर में जबरदस्त तेजी देखी गयी थी। बीएसई पर सोमवार के बंद भाव 4.67 रुपये के मुकाबले यह मंगलवार को उछल कर 5.65 रुपये तक चला गया और कारोबार के आखिर में लगभग 17% की मजबूती के साथ 5.46 रुपये पर रहा। (शेयर मंथन, 20 मई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख