शेयर मंथन में खोजें

ल्यूपिन का एलवियोन फार्मा के साथ लाइसेंसिंग करार, तारापुर इकाई को USFDA से 4 आपत्तियां जारी

दवा बनाने वाली कंपनी ल्यूपिन ने एलवियोन फार्मा (Alvion) के साथ लाइसेंसिंग करार किया है।

कंपनी ने यह करार दिल की बीमारी में इस्तेमाल होने वाली दवा की बिक्री के लिए किया है। कंपनी इस करार के तहत दवा को दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में बेच सकेगी। कंपनी का कहना है कि वह स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने वालों के साथ रोगियों को सस्ती दरों पर इलाज के विकल्प मुहैया कराने को लेकर प्रतिबद्ध है।
कंपनी ने एलवियोन फार्मा के साथ लंबी अवधि के लिए करार किया है। कंपनी के दक्षिण-पूर्व एशिया के क्षेत्रीय प्रमुख गैबरिल जॉर्जी के मुताबिक इस करार के बाद ल्यूपिन दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में अपना दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी। दोनों कंपनियों का नई दवाएं विकसित करना और बाजार में उतारने का लंबा रिकॉर्ड है। वहीं आज कंपनी के महाराष्ट्र स्थित तारापुर इकाई को यूएसएफडीए यानी USFDA से 4 आपत्तियां जारी हुई हैं। कंपनी को यह आपत्तियां USFDA ने जांच के बाद जारी की है। USFDA ने यह जांच 22 मार्च से 4 अप्रैल के दौरान की थी।

हालाकि कंपनी का कहना है कि वह जल्द ही USFDA की आपत्तियों को दूर कर लेगी। कंपनी पूरी तरह से CGMP यानी सीजीएमपी नियमों को पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी अपने सभी इकाई में सबसे बेहतर स्तर के स्टैंडर्ड को अपनाती है। कंपनी विश्व के 100 से ज्यादा बाजारों में एपीआई (API) विकसित और बिक्री करती है। इसमें अमेरिका,भारत, दक्षिण अफ्रीका सहित एशिया पैसेफिक और यूरोप में कंपनी का कारोबार है। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख