शेयर मंथन में खोजें

कारोबार के आखिरी दिन सेंसेक्स 237, निफ्टी 80 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिले। उतार-चढ़ाव के बीच फिर अमेरिकी बाजार में गिरावट देखी गई। डाओ में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी गई और 250 अंक गिरकर बंद हुआ। नैस्डैक भी 1% की गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोप में 2% तक की गिरावट रही।

 एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की हल्की मजबूती के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों से भारतीय बाजार की हल्की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। आज के कारोबार में एफएमसीजी (FMCG), मेटल और मिडकैप शेयरों में गिरावट दिखी। बाजार में ऊपरी स्तर से गिरावट देखनने को मिली। कारोबार के दूसरे सत्र में बाजार में गिरावट बढ़ी।

सेंसेक्स (Sensex 30) ने 60,585 का निचला स्तर जबकि 61,001 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 18,016 का निचला स्तर जबकि 18,145 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 42,235 का निचला स्तर जबकि 42,506 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.39% या 237 अंक गिर कर 60,622 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी (50) 0.44% या 80 अंक गिर कर 18,027 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 0.42% या 178 अंक चढ़ कर 42,507 पर बंद हुआ।

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में कोल इंडिया 1.36%, टाटा मोटर्स 0.60%, एचडीएफसी (HDFC) बैंक 1.02% और पावर ग्रिड 1.13% तक चढ़ कर बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में एचयूएल (HUL) रहा जिसमें 3.81% तक की गिरावट देखी गई। कमजोर नतीजों के अलावा रॉयल्टी की खबरों के कारण शेयर पर दबाव देखने को मिला। इसके अलावा एशियन पेंट्स 2.73%, नेस्ले 2.44% और एसबीआई (SBI) लाइफ 2.04% तक गिर कर बंद हुए।

फिएम (FIEM) इंडस्ट्री का शेयर आज फोकस में रहा और करीब 8.47% तक के बड़े उछाल के साथ बंद हुआ। वहीं कोफोर्ज बेहतर नतीजों के अलावा गाइडेंस में बढ़ोतरी के ऐलान के बाद 3.41% तक चढ़ कर बंद हुआ। हिंदुस्तान जिंक 6.50% और अरविंद स्मार्टस्पेस 5.98% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार में तेजी वाले शेयरों में स्टर्लिंग टूल्स 11.65%, इंडियन मेटल्स 9.27%, शोभा लिमिटेड 4.71% और मझगांव डॉक 3.99% तक की मजबूती के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले शेयरों में एडेलवाइस 5.38%, एलऐंडटी (L&T) टेक 4.90%, टीवीएस मोटर 4.35% और हैवेल्स इंडिया 4.30% तक की कमजोरी के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन, 20 जनवरी, 2023)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"