शेयर मंथन में खोजें

मैरिको का लाभ 28% बढ़ा, शेयर चढ़े

मैरिको के लाभ में अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 28% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का लाभ कारोबारी साल 2007 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के 40.24 करोड़ रुपये की तुलना में 31 दिसंबर 2008 को खत्म तिमाही में बढ़ कर 51.71  करोड़ रुपये हो गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज दोपहर 2.23 बजे मैरिको का शेयर भाव 1.68% की मजबूती के साथ 57.50 रुपये पर था।

भारत फोर्ज के लाभ में 92% की कमी, शेयर गिरे

भारत फोर्ज के लाभ में 92% की कमी आयी है।  कंपनी का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 4.35 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह लाभ 58.18 करोड़ रुपये था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज दोपहर 2.01 बजे कंपनी का शेयर भाव 8% की कमजोरी के साथ 72.10 रुपये पर था। 

रिलायंस कम्युनिकेशंस ने एफसीसीबी वापस खरीदे

रिलायंस कम्युनिकेशंस ने सौ जीरो कूपन फॉरेन करंसी कनवर्टिबल बांड (एफसीसीबी) यानी विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांड छूट (डिस्काउंट) पर वापस खरीदे हैं। कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि इन एफसीसीबी में से प्रत्येक का मूल्य एक लाख अमेरिकी डॉलर है, यानी इसके लिए लगभग 48.77 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं और इस वापसी खरीद के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से पहले ही अनुमति हासिल कर ली गयी है। 

बैंक ऑफ इंडिया का लाभ 70% बढ़ा

बैंक ऑफ इंडिया के लाभ में अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 70.38% की बढ़ोतरी हुई है। बैंक का लाभ कारोबारी साल 2007 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के 511.89 करोड़ रुपये की तुलना में 31 दिसंबर 2008 को खत्म तिमाही में बढ़ कर 872.17 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक ऑफ इंडिया की आमदनी साल 2007 की इसी तिमाही के 3705.21 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 5393.74 करोड़ रुपये हो गयी है। 

महँगाई दर में हल्की बढ़त

महँगाई दर में गिरावट का सिलसिला थम गया है। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर 10 जनवरी 2009 को खत्म हुए हफ्ते में बढ़ कर 5.6% हो गयी है। 3 जनवरी 2009 को खत्म हुए हफ्ते में महँगाई दर 5.24% दर्ज की गयी थी। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख