शेयर मंथन में खोजें

PKH Ventures ने रद्द किया आईपीओ, साल का दूसरा सार्वजनिक निर्गम वापस

पीकेएच वेंचर्स (PKH Ventures Ltd) ने निवेशकों की कमजोर प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए अंतिम दिन अपने सार्वजनिक निर्गम (IPO) को वापस लेने का फैसला किया है। इस कदम से यह इस साल वापस लिया जाने वाला दूसरा सार्वजनिक निर्गम बन गया है। आईपीओ को कुल पेशकश आकार के केवल 65% के लिए बोली मिली।

FY24 की पहली तिमाही के बिजनेस अपडेट की घोषणा के बाद धड़ाम हुए HDFC Bank के शेयर

वित्त वर्ष 2024 के लिए पहली तिमाही के बिजनेस अपडेट की घोषणा के बाद एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank Ltd) के शेयर में बुधवार (5 जुलाई) को सुबह के कारोबार में लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट आई। सुबह 10.57 बजे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर यह शेयर पिछले बंद भाव से 3.26 फीसदी की गिरावट के साथ 1,671.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था। शाम को यह 2.99% की गिरावट के साथ बंद हुए।

जून में जीएसटी कलेक्शन में 12 फीसदी की बढ़ोतरी

जून में गुड्स ऐंड सर्विस टैक्स यानी जीएसटी (GST) कलेक्शन में सालाना आधार पर 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जून में जीएसटी मई के 1.57 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.61 लाख करोड़ रुपये हो गया है। आपको बता दें कि अभी तक का रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन अप्रैल महीने में 1.87 लाख करोड़ रुपये दर्ज हुआ है।

कल्याण ज्वेलर्स के शेयर 18% की छलाँग से 52 हफ्तों के शिखर पर पहुँचे

कल्याण ज्वेलर्स इंडिया का शेयर शुक्रवार (16 जून) को शेयर बाजार में बड़ी ब्‍लॉक डील के बाद 18% चढ़ कर 52 हफ्तों के उच्‍च स्‍तर पर पहुँच गया। आज छह ब्लॉक सौदों में 6.2% इक्विटी का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 6.4 करोड़ शेयरों में आदान-प्रदान हुआ।

मई में 5 महीने के उच्च स्तर पर पहुँचा भारत का व्यापार घाटा

देश का कुल व्यापार घाटा इस साल मई में कम होकर 10.35 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 12.20 अरब डॉलर था। सरकार की ओर से गुरुवार (15 जून) को यह आँकड़े जारी किये गये। वाणिज्य सचिव सुनील भरतवाल ने कहा कि व्यापार घाटा काफी कम हुआ है। अप्रैल और मई में कुल व्यापार घाटा 35.41 प्रतिशत कम है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!